डेंटल डॉक्टर सुरेश सुंदेशा पर दुष्कर्म का मामला भीनमाल थाने में दर्ज, इलाज के साथ अय्याशी के आरोप

भीनमाल में डॉ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने शांति भंग में पकड़कर पाबंद कर छोड़ा

भीनमाल. भीनमाल निवासी डॉक्टर सुरेश सुंदेशा नमन डेंटल क्लिनिक खारी रोड का एक मामला सामने आया है। जिसके अंतर्गत पीड़ित परिवार की ओर से भीनमाल पुलिस थाने में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। जिसको लेकर पुलिस की ओर से गहनता से जांच पड़ताल की जारी रही है।
एक महिला का आरोप है कि इलाज के चलते वह डॉक्टर से संपर्क में आई थी जिसके बाद डॉक्टर की ओर से छूने से लेकर ब्लेकमेलिग दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भीनमाल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

जिसको लेकर पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जारी है वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को एक बार शांति भंग में गिरफ्तार कर कर छोड़ दिया गया। वैसे इस बात को लेकर पीड़ित परिवार काफी नाराज है उनका कहना है कि पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता के चलते पुलिस अपना कार्य नहीं कर रही है।

पीड़िता ने किया था आत्महत्या का प्रयास :

पीड़ित महिला ने कुछ दिन पूर्व इस मामले से परेशान होकर आत्महत्या का भी प्रयास किया था। इसके बाद पूरा प्रकरण उसके पति को पता चलने के बाद उन्होंने अब न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

अब पीड़ित परिवार की पूरी आश पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है। वैसे पूरे मामले की अगर हम बात करें तो पीड़िता की ओर से आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़िता का कहना है कि उसकी बच्ची पर भी डॉक्टर की गलत निगाहें थी जिसको लेकर भी कई बार डॉक्टर गलत बातें करता था।

डॉक्टर पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप :

महिलाओं की ओर से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। भीनमाल पुलिस थाने में जिसके साथ ही डॉक्टर सुरेश सुंदेशा पर गंभीर आरोप लगाए की ब्लैकमेलिंग दुष्कर्म व उसकी बेटी को लेकर गलत तरीके से बात की गई।

जिसको लेकर महिला काफी परेशान थी वैसे देखा जाए तो इस मामले को लेकर समाज में डॉक्टर के प्रति भरोसा उटते हुए दिखाई दे रहा है। जिसके साथ ही समाज में एक नकारात्मक संदेश भी जा रहा है।

Leave a Comment