वैभव गहलोत लड़ सकते है जालोर सिरोही लोकसभा सीट से चुनाव
राजनीति. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में कांग्रेस की ओर से प्रथम लिस्ट का इंतजार हर किसी को है। देखा जाए तो 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कई सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार कौन होंगे यह एक बड़ा सवाल है। इसी को लेकर कांग्रेस जल्द अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
इसी को लेकर कई नामो पर संभावनाएं जताई जारी है, देखा जाए तो इसमें पूर्व मुख्य मंत्री के पुत्र का नाम भी चर्चाओ में है।
इन नामों की है संभावनाएं :
जालोर सिरोही से वैभव गहलोत, अलवर से ललित यादव, चुरू से राहुल कसवा, झुझुनू से बृजेंद्र, टोक सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, चितौड़ से उदयलाल आंजना, जोधपुर से करण सिंह, झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया की संभावनाएं जताई जा रही है।
वैभव गहलोत का नाम चर्चाओं में :
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वैभव गहलोत का नाम जालौर सिरोही लोकसभा से चर्चाओ में है। देखा जाए तो कांग्रेस के अंतर्गत बूटा सिंह के बाद कोई भी कांग्रेसी उम्मीदवार जालोर सिरोही लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाया है।
मगर इस बार 2024 लोकसभा के अंतर्गत वैभव गहलोत का नाम चर्चाओं में है, संभावनाएं जताई जारी है कि इस बार 2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जालौर सिरोही लोकसभा का टिकट देकर लगातार कांग्रेस हार का सिलसिला खत्म करने का प्रयास करेगी।