रविंद्र सिंह भाटी ने 26 मार्च को बाड़मेर में बुलाई कर समाज की बैठक चुनाव लड़ने का फैसले के लिए जनता की मांगी राय
राजनिति. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जैसलमेर बाड़मेर बालोतरा लोकसभा क्षेत्र देखा जाए तो पूरे राजस्थान ही नहीं देश भर में चर्चा का विषय बन चुका है। क्योंकि एक बार फिर रविंद्र सिंह भाटी चर्चाओं में है जहां जनता का समर्थन देव दर्शन यात्रा में रविंद्र सिंह भाटी को अपर संख्या में मिला।
जिसके बाद यह कयास लगाई जा रहे हैं कि रविंद्र सिंह भाटी को एक बार फिर जनता के लिए चुनाव लड़ना चाहिए इसी को लेकर देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के दिग्गजों की नींद उड़ी हुई है, जहां भारतीय जनता पार्टी से कैलाश चौधरी मैदान में है तो दूसरी तरफ कांग्रेस से उमेदाराम अब रविंद्र सिंह भाटी तय करेंगे कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं अगर रविंद्र सिंह भाटी मैदान में कुदते हैं तो, इस लोकसभा क्षेत्र में बड़ा रोमांचक मुकाबला दिखाई देगा।
26 मार्च को सर्व समाज की बैठक :
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविंद्र सिंह भाटी की ओर से बाड़मेर आलोक आश्रम में 26 मार्च दोपहर 12:00 बजे सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिसके अंतर्गत सर्व समाज के लोग पहुंच कर यह तय करेंगे कि रविंद्र सिंह भाटी को चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं यह पूरा फैसला रविंद्र सिंह भाटी ने जनता के ऊपर छोड़ दिया है। वैसे देखा जाए तो जब विधानसभा चुनाव की बात आई थी तब भी रविंद्र सिंह भाटी ने फैसला जनता पर छोड़ा था और जनता ने रविंद्र सिंह भाटी को चुनाव लड़ने का आहान किया था। जिसके बाद रविंद्र सिंह भाटी चुनाव लड़े और शिव विधानसभा का चुनाव जीते पर अब एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जैसलमेर बाड़मेर बालोतरा क्षेत्र में चुनाव को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने एक बार फिर फैसला जनता के हाथ में छोड़ दिया है।
देव दर्शन यात्रा के माध्यम से मिला अपार समर्थन :
रविंद्र सिंह भाटी की ओर से जैसलमेर बाड़मेर बालोतरा लोकसभा क्षेत्र में देव दर्शन यात्रा की जिसके तहत देखा जाए तो हजारों की संख्या में रविंद्र सिंह भाटी के काफिले में लोग जुड़े और रविंद्र सिंह भाटी को समर्थन दिया।
इसी बात को लेकर रविंद्र सिंह भाटी को मिल रहे समर्थन के चलते अब रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव लड़ने का फैसला भी जनता पर छोड़ दिया है, वैसे देखा जाए तो रविंद्र सिंह भाटी को देव दर्शन यात्रा के माध्यम से जबरदस्त समर्थन मिला इसी बात को लेकर अब देखा जाए तो रविंद्र सिंह भाटी का चुनाव लड़ने का मामला लगभग तय माना जा रहा है।
निर्दलीय से है पुराना नाता :
वैसे देखा जाए तो रविंद्र सिंह भाटी और निर्दलीय इन दोनों का नाता पुराने समय से हैं क्योंकि सर्वप्रथम रविंद्र सिंह भाटी ने जय नारायण विश्वविद्यालय में निर्दलीय चुनाव जीतकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। देखा जाए तो जय नारायण विश्वविद्यालय में रविंद्र सिंह भाटी पहले निर्दलीय के तौर पर अध्यक्ष बनने वाले छात्र बने इस के बाद उनका निर्दलीय से लगातार नाता जुड़ा हुआ है।
वही जब विधानसभा चुनाव की बात आई तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की थी मगर उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया, मगर रविंद्र सिंह भाटी कहां रुकने वाले थे उन्होंने निर्दलीय ताल ठोककर विधानसभा का चुनाव भी जीत लिया। अब इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया है और एक बार फिर यह आशंका जताई जा रही है कि रविंद्र सिंह भाटी इस चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और कड़ी टक्कर देंगे।
सोशल मीडिया के माध्यम से रविंद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज के बैठक की दी जानकारी :
रविंद्र सिंह भाटी की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 26 मार्च को सर्व समाज की बैठक बाड़मेर में आयोजित की जाएगी। उसके अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया जाएगा, इसी को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया के मार्फत जानकारी दी।