पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत जालौर सिरोही लोकसभा से सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं, इसी को लेकर प्रियंका गांधी पहुंचेगी भीनमाल
भीनमाल. जालौर से लोकसभा के अंतर्गत देखा जाए तो राजस्थान में यह सीट कांटे की टक्कर बनी हुई है जहां एक तरफ जालौर सिरोही लोकसभा बीजेपी का गढ़ कहा जाता है तो दूसरी तरफ 2024 लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत कांग्रेस से इस सीट पर मैदान में है। मैं दूसरी तरफ भाजपा की बात करें तो पिछले 20 सालों से लगातार भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर कब्जा जमाए हुई है।
वही पूर्व मुख्यमंत्री अशोकगहलोत सेट को जीतने के लिए लगातार जालौर सिरोही क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं वही देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूरा परिवार इस सीट को जीतने के लिए ताकत लगा रहे हैं वैभव गहलोत सहित वैभव गहलोत की पत्नी व पुत्री भी लगातार चुनावी सभाएं व लोगों से मिलने का दौर जारी है।
प्रियंका गांधी 14 अप्रैल को पहुंचेगी भीनमाल :
वैसे देखा जाए तो प्रियंका गांधी पहली बार भीनमाल आ रही है 14 अप्रैल को भीनमाल शिवराज स्टेडियम में दोपहर 12:00 बजे विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी वैभव गहलोत के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हर सम्भव जितना चाहते है यह सीट :
देखा जाए तो वैभव गहलोत के पिता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर संभव यह सीट जीतना चाहते हैं इसको लेकर लगातार जालौर सिरोही लोकसभा क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से इसी लोकसभा के अंतर्गत सांचौर को जिला भी बनाया था इसी बात को लेकर लगातार वह अपनी स्वभाव में इसका विवरण भी कर रहे हैं।
वैभव गहलोत लुबाराम चौधरी के बिच है कड़ा मुकाबला :
वैसे देखा जाए तो जरूर श्री लोकसभा 2024 चुनाव के अंतर्गत कांग्रेस से वैभव गहलोत व भारतीय जनता पार्टी से लुंबा राम चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है वहीं बसपा से लाल सिंह राठौड़ की ओर से नामांकन किया गया था मगर उनकी ओर से पुन नामांकन वापस ले लिया है और कांग्रेस के वैभव गहलोत को समर्थन दिया। जिसके चलते साफ तौर पर भाजपा व कांग्रेस के बीच रोमांचक मुकाबले दिखाई दे रहा है।