जालोर सिरोही लोकसभा में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री झोंक रहे है अपनी ताकत

कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत व भाजपा से लुबाराम चौधरी मैदान में है

जालोर. जालोर सिरोही लोकसभा के अंतर्गत नामांकन के दौरान भाजपा व कांग्रेस अपना दम खम दिखा रही है। देखा जाए तो राजस्थान में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा के बाद जालौर सिरोही लोकसभा की चर्चाएं भी तेजी से हो रही है।
इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि जालौर सिरोही लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की साख दांव पर लगी है। जिसके चलते राजस्थान की हॉट सीटों में से जालौर सिरोही लोकसभा सीट अव्वल है।

भाजपा व कांग्रेस के नामांकन में मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री लेंगे भाग :

जहां 3 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी अपना जालौर जिला मुख्यालय पर नामांकन करेंगे इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाग लेंगे वहीं 4 अप्रैल को कांग्रेस से वैभव गहलोत नामांकन करेंगे।

इसके अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाग लेंगे देखा जाए तो जालौर सिरोही लोकसभा पर दोनों मुख्यमंत्री की निगाहें टिकी हुई है। वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री लगातार इस सीट का आकलन कर रहे हैं।

जालौर सिरोही में 2024 में है कड़ा मुकाबला :

देखा जाए तो इस बार लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जालौर सिरोही में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है जहां कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को कांग्रेस ने मौका दिया है तो भारतीय जनता पार्टी से लुबाराम चौधरी मैदान में है वही बसपा से लाल सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ कर मैदान में है।
जहां पूर्व मुख्यमंत्री अपने पुत्र को सांसद बनने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के कई नेता पार्टी को छोड़कर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए हैं इसको लेकर भी कई चर्चाएं हो रही है देखा जाए तो इन सभी आंकड़ों की बात करें तो इस बार 2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मुकाबला कड़ा दिखाई दे रहा है।

लंबे समय से भाजपा का गढ़ है जालोर सिरोही लोकसभा :

जालौर सिरोही लोकसभा सीट की अगर बात करें तो कांग्रेस से 1999 में सरदार बूटा सिंह की जीत के बाद कोई भी कांग्रेसी उम्मीदवार जालौर सिरोही लोकसभा चुनाव जीत नहीं पाया है। अगर आगामी लोकसभा चुनाव की बात करें तो आंकड़ों के आधार पर भाजपा एक बार फिर जालौर सिरोही क्षेत्र में मजबूत साबित हो रही है क्योंकि लगातार मोदी लहर के चलते भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मजबूत चुनाव जीते हुए आ रहे हैं वैसे देखा जाए तो लगातार 15 साल से देव जी एम पटेल सांसद के पद पर आसीन है।

Leave a Comment