विद्यार्थियों को नवाचार को लेकर विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चाएं, हर वर्ग में अग्रणी रहने की कही बात
भीनमाल. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुंजाणी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य शांति लाल जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम में पीएम प्रभारी देवेश सिंह दुआ कार्यक्रम अधिकारी समसा जालोर विशिष्ट अतिथि ने बताया कि विद्यार्थियो के भविष्य निर्माण में पीएम श्री विद्यालय की अहम भूमिका होने वाली है। नई शिक्षा नीति 2020 को इन स्कूलों से लागू किया जाएगा।
विभिन्न मुद्दो पर चर्चा :
अंतर राष्ट्रीय विशेषज्ञ ,भारत सरकार के एनसीटीई सदस्य,स्कूली शिक्षा मे सैकड़ों नवाचार कर्ता संदीप जोशी ने बताया कि भारत के प्राचीन गौरव, वैज्ञानिक आविष्कार , प्रत्येक दिन,सप्ताह, मास,वर्ष का सटीक आंकलन भारतीयों ने किया, ज्ञान मे भीनमाल प्राचीन समय से ही अग्रणी रहा है यहां ब्रह्मगुप्त, महाकवि माघ जैसे व्यक्ति हुए इनकी इतनी ख्याति से चीनी यात्री हवेंसांग को भी ज्ञान प्राप्ति हेतु आना पड़ा, सरल, रोचक तरीके से विद्यार्थियो में वैज्ञानिक सोच, अभिवृति, चिंतन, कौशल, अनुसंधान प्रवृत्ति को विकसित किया, शानदार गीत द्वारा भाव विभोर कर दिया।
नेशनल एक्सपर्ट राजकुमार एप डेवलपर, वेब साइट डिजाइनर ने बताया कि आईसीटी लैब का हमारे विद्यालयों में बेहतरीन उपयोग किया जा सकता है,विविध एप व उनके यूज, डीप फेक, ए आई तकनीक, केरियर गाइडेंस में A,B,C प्लान तैयार रखने, विज्ञान के क्षेत्र मे भविष्य निर्माण करने हेतु प्रेरित किया।
यह रहे मौजूद :
मंच संचालन राजेश कुमार उप प्राचार्य ने किया
इस अवसर पर उत्तम राज, मोहब्बत सिंह, प्रेम प्रकाश, सुशीला, अशोक कुमार, रेणु जीनगर,पूनम स्वामी, रेवत सिंह, रविन्द्र कुमार,पवन व्यास, दीपिका चौधरी, विमला सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।