सामाजिक कार्यकर्ता ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग समरसता संयोजक सतीश दुआ के निधन के चलते क्षेत्र भर में शोक की लहर है, समाज सेवा का दूसरा पर्याय सतीश दुआ कहे जाते थे
भीनमाल.भीनमाल में सामाजिक कार्यकर्ता ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग समरसता संयोजक सतीश दुआ के निधन पर प्रजापति छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित हुए। जिसमे भीनमाल के प्रबुद्ध जन, समाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नंदलाल बाबाजी,भाजपा प्रदेश मंत्री सांवला राम देवासी, प्रताप पुरोहित, रतनलाल अग्रवाल, नरेंद्र आचार्य, नरिंगाराम, कन्हैया लाल खंडेलवाल, शंकरलाल पुरोहित, वचनसिंह राव, घनश्याम दवे, महेश व्यास, प्रकाश जांगू, लाल सिंह जालोर, कांति राजपुरोहित, शैतान सिंह भाटी, विवेकानंद बिस्सा, अमित व्यास, शंकरलाल सोलंकी, वचनाराम विद्यार्थी, रूपेंद्रसिंह सामुजा, खुशालसिंह भाटी, विपिन शुक्ला, विक्रमसिंह आर्य सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
स्व. सतीश दुआ का जीवन परिचय
स्व. सतीश दुआ का जन्म 28 अगस्त 1965 को हुआ उनके पिताजी का नाम बृजलाल दुआ व माताजी का नाम माया दुआ, स्व सतीश की शिक्षा भीनमाल से ग्रेजुएशन तक हुई है सतीश दुआ बचपन से ही संघ के स्वयं सेवक थे सतीश जी दुआ उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भागल भीम में कार्यरत थे। इनके पास संघ के गटनायक, गणशिक्षक, मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह, नगर कार्यवाह भीनमाल, सह खंड़ कार्यवाह भीनमाल, खंड़ कार्यवाह भीनमाल, सह जिला कार्यवाह जालौर, विभाग व्यवस्था प्रमुख जालोर विभाग ,विभाग समरसता संयोजक जालौर विभाग सहित विभिन्न दायित्व पर रहे है।