लुबाराम की जीत के साथ भाजपा ने जालोर सिरोही लोकसभा पर कब्जा बरकरार, गहलोत का नहीं चला जादू
जालोर. भाजपा की ओर से जालौर सिरोही लोकसभा में लगातार 5 चुनाव जीता। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र को हराकर लुबाराम चौधरी ने जीत का सिलसिला जारी रखा।
वैभव देखा जाए तो 2019 में जोधपुर में लोकसभा हारकर। जालोर सिरोही में जीत की उम्मीद से आए थे। मगर 2 लाख वोटो से यहां भी हार का सामना करना पड़ा।
वैभव जहा राजनीति परिवार से थे तो लुबाराम सामान्य किसान परिवार से, मुकाबला कड़ा होने का अंदेशा था। मगर भाजपा की इस चुनाव में शानदार जीत हुई।
2004 से 2024 तक भाजपा का जीत का सफर :
देखा जाए तो भाजपा जालोर सिरोही लोकसभा में अपना गढ़ बना चुकी है। 2004 में भाजपा से सुशीला बंगारू जीती थी। इस चुनाव में बूटा सिंह को हार का सामना करना पड़ा। 2009 में पार्टी ने देवजी पटेल को मौका दिया। जिसमें देवजी पटेल ने भाजपा को जीत दिलाई। 2014 में एक बार फिर भाजपा से देवजी पटेल जीते। कांग्रेस से उदय लाल को हार का सामना करना पड़ा।
2019 में देवजी पटेल ने भाजपा को जीत दिलाई। जिसमें देवजी पटेल तिसरी बार सांसद बने। 2024 में लुभाराम चौधरी ने जीत दर्ज कर भाजपा के जीत के सिलसिले को जारी रखा।
देखा जाए तो भाजपा जालोर सिरोही लोकसभा में 2004 से जीतती हुई आ रही है। 2024 चुनाव में गहलोत का जादू भी नहीं चला। जिसके चलते 2 लाख वोटो से हार का सामना करना पड़ा।
2024 लोकसभा के चुनाव का परिणाम का रुझान कुछ इस तरह रहा :
जालोर सिरोही लोकसभा की बात करे तो वैभव का जादू नहीं चला। और पहली बार सांसद के चुनाव लड़ रहे लुंबाराम ने जीत दर्ज की।
इस चुनाव में लुबाराम चौधरी को 796,783 वोट मिले। वही वैभव गहलोत को 595,240 वोट मिले। करीब 201543 के अंतर से भाजपा के लुबाराम चुनाव जीत गए।
इस चुनाव में नोटा 18459 पड़े। ओटाराम 10109, शकुर 9872, मोतीलाल 4586, रमेश कुमार 3910, देवाराम 3134, कालूराम मेघवाल 2263, दिनेश सिंह 2105, टिकमाराम 1660, द्लाराम 1508, फोजाराम 1497 वोट मिले।
पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयास भी नहीं हुए सफल :
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2024 लोकसभा चुनाव में जमकर सभाएं की थी।
पूर्ण प्रयास किया था, चुनाव जीतने के लिए। फिर भी चुनाव जीत नहीं पाए जिसके चलते देखा जाए तो अभी भी जालोर सिरोही में भाजपा का जलवा जारी है।
2019 में जोधपुर में वैभव की हार के बाद अशोक गहलोत ने 2024 में जीत की उम्मीद से जालौर सिरोही से चुनाव लड़ाया जिसमें लुबाराम भारी पड़े व 2 लाख वोटो हार का सामना करना पड़ा वैभव को।
वैसे देखा जाए तो पुरा गहलोत परिवार चुनाव प्रचार में लगा था। मगर परिणाम नकारात्मक रहा, वैभव के पिता अशोक गहलोत, पत्नी व बच्ची ने जमकर सभाएं की थी। मगर एक बार फिर वैभव की किस्मत ने साथ नहीं दिया और हार का सामना करना पड़ा।
2004 से 2024 तक जालोर लोकसभा के भाजपा प्रत्याक्षी :
2004 सुशीला बंगारू, जीत।
2009 देवजी पटेल, जीत।
2014 देवजी पटेल, जीत।
2019 देवजी पटेल, जीत।
2024 लुबाराम चौधरी, जीत।