लंबे समय रेल सुविधा के नाम पर वादे, प्रवासी नाराज कई जगह देखनी पड़ रही है नाराजगी
जालोर. जालोर सिरोही लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी लुबाराम चौधरी प्रवासियों को लुबाने के लिए प्रवास पर दोरे शुरू कर दिए है। जिसके साथ ही लोगों से मिलना जुलना सभा करना क्षेत्र से बाहर बैठे प्रवासियों के लिए शुरू कर दिए हैं।
वैसे देखा जाए तो आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं की ओर से वोटरों को लुबाने के लिए कई तरह के वादे किए जा रहे हैं।
भाजपा के प्रत्याक्षी, प्रवास के दौरे पर :
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लुम्बाराम चौधरी गुजरात, बेगलुरू, चेन्नई, बेगलुरु सहित कई राज्य के दौरे पर है।
रेल सुविधा में कमी, प्रवासी नाराज़ :
वैसे देखा जाए तो लंबे समय से प्रवासियों की मुख्यतः एक ही मांग रही है कि रेल सेवा से जालौर जिले को जोड़ा जाए। जिसको लेकर उनकी पूरी जोर मांग है कि चेन्नई से जालौर और कई ट्रेनों को शुरू किया जाए।
जिसको लेकर लंबे समय से नेताओं की ओर से सिर्फ वादे ही किया जा रहे हैं। जिसके चलते साफ तौर पर नेताओं की ओर से प्रवास के दौरान प्रवासियों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वेसे देखा जाए तो 15 सालों से देवजी एम पटेल सांसद के पद पर थे और सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की थी।
मगर रेल सेवा के लिए कुछ खास कार्य नहीं कर पाए जिसके चलते प्रवासियों में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। लंबे समय से प्रवासियों की ओर से नई ट्रेनों को शुरू करने की मांग की जा रही है। मगर हालात जस के त है। जिसके चलते प्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कई ट्रेनों को लेकर चलाए जा रहे अभियान :
वैसे देखा जाए तो प्रवासियों की ओर से लंबे समय से कई ट्रेनों को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। देखा जाए तो चेन्नई से सीधे तौर पर जालौर भीनमाल के लिए सीधी ट्रेन, वर्तमान समय में बेंगलुरु के लिए सिर्फ एक ट्रेन है उसको लेकर भी मांग की जा रही है कि अन्य ट्रेन बढ़ाई जाए वह मुंबई यात्रा के लिए भी ट्रेन की कमी है जिसके चलते नई ट्रेन की सौगात देकर प्रवासियों को आवागमन में सुविधा हो इसके लिए नेताओं को मांग करनी चाहिए।