कांग्रेस का हार का सिलसिला 2024 में भी जारी रहा, नहीं चला पूर्व सीएम के पुत्र का जादू
जालोर. करीब 25 साल से जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस हारती हुई आ रही है। 2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत भी कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।
देखा जाए तो इस बार कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र को मैदान में उतारा था मगर वह भी इस सीट को जीता नहीं पाए।
जालोर सिरोही लोकसभा सीट की बात करें तो 1999 में बूटा सिंह ने जीत दर्ज की थी कांग्रेस से।
उसके बाद लगातार चावन में कांग्रेस हारती हुई आ रही है। हर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों में भी बदलाव किया गया मगर देखा जाए तो कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई।
1999 में बूटा सिंह जीते, उसके बाद नहीं जीत पाई कांग्रेस :
आंकड़ों की बात करें तो 1999 में कांग्रेस से बूटा सिंह ने जीत दर्ज की। उसके बाद 2004 में बूटा सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा।
2009 में संध्या चौधरी ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा वह भी हार गई। 2014 में उदय लाल आजना को कांग्रेस ने मौका दिया, वह भी असफल रहे।
2019 में रतन देवासी भी कांग्रेस से हारे। 2024 में कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र को मैदान में उतारा गया। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत को भी हार का सामना करना पड़ा।
करीब 2 लाख वोटो से हारे वैभव गहलोत :
वैभव गहलोत की बात करें तो वैभव गहलोत को 2019 में जोधपुर लोकसभा से चुनाव लड़ा था।
जिसमें वैभव गहलोत को करीब 2 लाख वोटो से हार का सामना करना पड़ा।
उसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से 2024 लोकसभा के अंतर्गत जालोर सिरोही लोकसभा से उन्हें प्रत्याक्षी बनाया गया। जिसमें उन्हें करीब 2 लाख वोटो से हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस को जालोर सिरोही लोकसभा में जीत की तलास :
देखा जाए तो करीब 25 सालों से कांग्रेस को जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर जीत की तलाश है।
लगातार कांग्रेस पार्टी की ओर से इस सीट पर जीतने के लिए प्रत्येक लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का भी बदलाव किया गया। मगर परिणाम में कोई बदलाव नहीं आया और परिणाम हार की ओर ही रहा।
जिसके चलते पार्टी की ओर से इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र को मैदान में उतारा था। वैभव गहलोत को भी जालौर सिरोही लोकसभा में करीब 2 लाख वोटो से हार का सामना करना पड़ा।
लुबाराम चौधरी का पहला चुनाव व बड़ी जीत :
2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जालौर सिरोही लोकसभा में लुबाराम चौधरी को एक बड़ी जीत मिली है।देखा जाए तो लुबाराम चौधरी को लोकसभा का टिकट पहली बार ही मिला था। जिसके अंतर्गत करीब 2 लाख के अंदर से जीत दर्ज की।
परिणाम की बात करें तो चौधरी को 796783 वोट मिले। वैभव को 595240 वोट मिले। 201543 के अंतर के साथ लुबाराम को जीत मिली।
वही देखा जाए तो 2024 लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं प्रचार प्रसार में प्रयास किया था। मगर परिणाम की बात करे तो सकारात्मक परिणाम नहीं आया कांग्रेस के लिए।
1999 से 2024 तक जालोर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याक्षी :
1999 बूटा सिंह, जीत
2004 बूटा सिंह, हार
2009 संध्या चौधरी, हार
2014 उदय लाल आजना, हार
2019 रतन देवासी, हार
2024 वैभव गहलोत, हार।